करमा-(जय प्रकाश मौर्य)
करमा। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को थाना करमा का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षक के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, ड्यूटी रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्पूर्ण परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को बेहतर व अद्यावधिक करते हुए उनके व्यवस्थित रखरखाव हेतु थानाध्यक्ष करमा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब/मादक पदार्थों/पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, नक्सली संचरण पर रोकथाम हेतु समय-समय पर प्रभावी कॉम्बिंग करने तथा थाने पर आने वाले शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

