अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
आवागमन करीब डेढ़ वर्षो से बाधित
सोनभद्र/ओबरा – स्थानीय थाना क्षेत्र के चूड़ी गली के डायमंड होटल के पास रेलवे पुलिया को चालू कराने के लिए जिला उपाध्यक्ष महेश अग्रहरी एवम जिला महासचिव शिबू शेख के नेतृत्व में स्थानीय लोगो ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि रेलवे पुलिया का कार्य करीब डेढ़ वर्षो से चल रहा है जिसमे संबंधित ठेकेदार व अधिकारी लापरवाही बरत रहे है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व में इस पुलिया के ऊपर रेलवे के चौड़ीकरण को लेकर पुलिया निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। जिसमे संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार की लापरवाही से अभी तक इस पुलिया का पूरी तरीके से निर्माण नहीं हो सका। पुलिया बंद होने की वजह से यहां से गुजरने वाले आसपास के लोगों को यहां से करीब 2 किलोमीटर की दूरी तय करके भलुआ टोला से होकर ओबरा डैम रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है। यही हाल पुलिया के उस तरफ से बाजार आने वालों का भी है। इससे पूर्व में जब पुलिया के नीचे से आवागमन था तो यहां से दिन भर में हजारों लोगों का आवागमन होता था। करीब डेढ़ वर्ष से निर्माण कार्य बंद होने से स्थानीय लोगों को रेलवे के उस पार जाने का यह रास्ता बंद हो चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हम लोग करीब 30 वर्षों से इस रेलवे पुलिया के नीचे से आते जाते रहते थे चौड़ीकरण के नाम पर संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार कार्यो में शिथिलता बरत रहे हैं जिसकी वजह से आसपास के लोगों में गुस्सा व रोष है लोगों ने कहा कि हम यह रास्ता बंद होने की वजह से मजबूरी में पुलिया के ऊपर से उस पार जाते हैं जिससे दुर्घटना होने का भी खतरा बनी रहती है। जिला उपाध्यक्ष महेश अग्रहरी ने कहा जनता की मूलभूत समस्याओं की मांग के लिए अपना दल एस सदैव कार्य करती रहेगी । जिला महासचिव सिब्बू शेख ने कहा जनता के हक और अधिकार की लड़ाई हम सदैव लड़ते रहेंगे और अपने हक और अधिकार से वंचित लोगों को हर मूलभूत सुविधा का लाभ दिला कर रहेगें । मौके पर अपना दल एस जिला उपाध्यक्ष महेश अग्रहरी, जिला महासचिव शिब्बु शेख, गोपाल कन्नौजिया, भीम सोनकर, शमशेर अली, सलमान खान, सादाब अंसारी, पिंटू भारती, मालती देवी व अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

