अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र – सुदूर कोटा ग्राम पंचायत क्षेत्र के पिकनिक स्थल कहे जाने वाले अबाड़ी क्षेत्र में पिकनिक मनाने के नाम पर आने वाले मनचले अयाश किश्म के लोगो से परेशान ग्रामीणो ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार व प्रशासन से सुरक्षा रक्षा करने की गुहार लगाया है।ग्रामीण बक्कल,लाल साह,दिनेश कुमार,मंगल,लालचन्द,नागेन्द्र,धर्मन,रामसागर,रामसूरत,रामसुभग,हरि सिंह,मनोहर,बचनू,भगवती सिंह,सनमत,बिहारी,देवनाथ,बेलासी देवी,सुकवरिया,रमकलिया,सुलेन्द्र,विजय,लालमन,बाबू सिंह ने अबाड़ी क्षेत्र में पिकनिक मनाने के नाम पर दूर दराज से आने वाले शातिर चोरउच्चके,बदमाश,अयाश, नसेड़ी,मनबढ़ प्रवित्ति लोगो के विरूद्ध आक्रोष जताते हुए कहा कि ऐसे लोग अबाड़ी क्षेत्र में जंगलो पहाड़ो के बिच जन्मजात निवास करने वाले आदिवासी-बनवासियो को क्षति पहुचा रहे हैं।बड़ी-बड़ी गाड़ियो में सवार,मोटरसाईकिल से समूहो में घूमने के लिए आने वाले वियक्ति फसल बोए हुए खेतो में जबरन गाड़ियो को खड़ा कर देते हैं।जिससे फसले बरबाद हो जा रही हैं।ग्रामीणो के पालतू जानवर बकरी,मुर्गो को काटकर खा जाते है और मौका देख बंद गाड़ियो में चुरा कर भी ले जाते हैं।लोगो के विरोध करने पर जान से मारने पीटने की धमकी देते हैं।प्रदर्शन कारियो ने बताया कि गरीब आदिवासियो के नाबालिग लड़कियो,महिलाओं को रूपये पैसे का लालच देकर उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए उकसाते हैं।नदी में नहाने के नाम पर नग्न होकर ताड़व करते हैं।जिसके कारण बहू-बेटियो का घर से निकलना दुश्वार हो गया है।शराब पीकर नशे में धूत लोग गंदे व अश्लिल शब्दो का जोर-जोर से प्रयोग करते हैं।प्रकृति की स्वच्छ सुन्दरता को ये लोग प्लास्टिक कचरा,शराब की बोतले,थर्माकोल एवं प्लास्टिक की पतले आदि को जहां तहां छोडं कर चहुओर कूड़ा करकट फैला देते हैं।पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर कृषि योग्य भूमि पर शौचालय आदि का निर्माण कर आदिवासियो के जीविकोपार्जन के साधनो को चौपट किया जा रहा है।लोगो ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के साथ ही शासन-प्रशासन से गुहार लगाया है कि उनके खेतो और फसलों की बरबादी हो रही हैं,चोरी हो रहे पालतू बकरी-मुर्गो व नाबालिंग लड़कियो-महिलाओं की इज्जत आबरू की रक्षा-सुरक्षा किए जाने की गुहार लगाया है।लोगो ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली एवं भौतिकवाद में लिप्त लोगो की प्रताड़ना,शोषण,अत्याचार से बचाकर आदिवासी ग्रामीणो के मूल अधिकारो की रक्षा की जाए।अन्यथा परेशान ग्रामीण सड़को पर संघर्ष करने को बिवश हैं।
अवाडी मिनी गोवा के नाम से मशहूर स्थल बना मनचलो के अय्यासी का अड्डा-ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, July 14, 2021 4:52 AM
---Advertisement---

