शक्तिनगर पीडब्ल्यूडी मोड राजीव गांधी मार्केट के पास पाइप लीकेज होने से ग्रामीणो को किचडयुक्त मार्ग से आने जाने मे हो रही परेशानी

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

सोनभद्र। शक्तिनगर। शक्तिनगर के पीडब्ल्यूडी मोड राजीव गांधी मार्केट के सामने कई महिनो से एनसीएल आईडब्ल्यूएसएस द्वारा एनसीएल कालोनी मे जाने वाली पाइप लाइन का पाइप लीकेज होने से चिल्काडांड के लोगों को मार्ग से आने जाने मे कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है एनसीएल मे शिकायत के बाद भी अबतक समाधान करने की कोशिश नहीं की गई। आज सोमवार को राजीव गांधी मार्केट पीडब्ल्यूडी मोड पर एनसीएल के आइडब्लूएसएस की पाइप लाइन विगत कई माह से लीकेज होने के कारण चिल्काडांड ग्राम पंचायत के लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है जहां हजारों लीटर पानी बेवजह बर्बाद हो रहा है। वहीं ग्रामीणो को इसकी वजह से किचडयुक्त मार्ग से आने जाने मे कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। आईडब्लूएसएस विभाग मे शिकायत के बाद भी इसका निराकरण नहीं अब तक नहीं किया गया । ग्रामीणो ने एनसीएल के आला अधिकारियों से इसकी मरम्मत की मांग की है जिससे आमजनमानस को आवागमन मे कोई परेशानी न उठानी पडे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment