*अपडेट न्यूज़* *मनरेगा वृद्ध महिला श्रमिक की कार्यस्थल पर हुई मौत।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/ सोनभद्र– स्थानीय ग्राम पंचायत मे सोमवार की सुबह मनरेगा के तहत कराये गये वृक्षारोपण में पौधों पर मिट्टी चढ़ा रही एक महिला श्रमिक की मौत हो गई जिससे अफरातफरी मच गई जब तक कोई कुछ कर पाता तब तक महिला श्रमिक की मृत्यु हो गई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनेश्वरी देवी पत्नी सिताराम उम्र लगभग 56 वर्ष जो कि जाबकार्ड धारक है जबकि सोचनीय विषय यह हैं कि आधार कार्ड के अनुसार लगभग 66 वर्ष उम्र हैं एक सप्ताह से मनरेगा के तहत कराये गये वृक्षारोपण में पौधों पर मिट्टी चढ़ाने का काम कर रही थी रोज की भांति सोमवार को भी अन्य श्रमिकों के साथ कार्यस्थल पर पहुँच कर अपने काम पर लग गई तभी उसके सीने में अचानक दर्द होने लगा जब तक कोई कुछ कर पाता इससे पहले ही उसकी मौत हो गई सुचना मिलते ही ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव मौके पर पहुँच ब्लॉक के अधिकारियों को सूचना दिये उसके बाद परिजनों ने मृतक के शव को घर ले आये ग्राम प्रधान द्वारा दाहसंस्कार के लिए आर्थिक सहयोग भी किया गया वहीं सूचना देने के बाद भी ब्लॉक से कोई भी जिम्मेदार नहीं पहुचा जिसको लेकर काफी चर्चाएं रहीं ग्राम पंचायत सेक्रेटरी हो बार-बार फोन लगाने के बावजूद उनका फोन नहीं उठा । वहीं ब्लॉक के मनरेगा ए.पी.ओ. से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मनरेगा अधिनियम के तहत कार्यस्थल पर यदि किसी भी श्रमिक की मौत होती है तो मृतक आश्रितों को 25000/ हजार रुपये तक की सरकारी मदद का प्रावधान है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment