*धीरेंद्र प्रताप सिंह बने विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
-मंडल प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र अनुसार दी नई जिम्मेदारी
ओबरा, सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ जिला इकाई सोनभद्र के गौ रक्षा प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को ओबरा नगर स्थित गजराज नगर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में संघ के विंध्याचल मंडल प्रभारी सत्य प्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान जिले के समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मंडल प्रभारी ने संघ के विस्तार व कार्यों पर विचार विमर्श किया। साथ ही मंडल प्रभारी ने संगठन के जिलाध्यक्ष जनपद सोनभद्र की जिम्मेदारी ओबरा निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ के विंध्याचल मंडल प्रभारी सत्य प्रकाश पांडे ने कहा कि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार प्रदेश का चौमुखी विकास किया जा रहा है बीते 4 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में सहित जनपद सोनभद्र में तमाम विकास कार्य हुए हैं, सोनभद्र में ओबरा को नई तहसील तथा कोन व कर्मा ब्लॉक का सृजन कर क्षेत्र के चौमुखी विकास को नई रफ्तार दी गई है। इसी क्रम में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु संगठन का विस्तार किया गया।
श्री पाण्डेय ने बताया कि बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार की रूपरेखा तैयार की गई वर्तमान एवं नए पदाधिकारियों को उनके क्षेत्र अनुसार नई जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही संघ में अधिकाधिक सेवाभावी कार्यकर्ताओं को शामिल किए जाने पर एकराय हुई।
बताया कि संगठन का उद्देश्य आम लोगों को इससे जोड़ना तथा प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना मुख्य उद्देश है। उन्होंने बताया कि यह एक पंजीकृत संगठन है और अंतरराष्ट्रीय स्तर से मान्यता प्राप्त है। जो विगत कई वर्षों से पूरे भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना परचम लहरा रहा है।
वही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन ने संघ ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अंग वस्त्र भेंट किया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अवध नारायण पांडे डॉक्टर संदीप शर्मा, दीनानाथ शर्मा, रामप्रताप सुरेंद्र कुमार शशि पटेल, दीपक कुमार, अनिल जायसवाल, राजेश कुमार, सविता जायसवाल, सुनीता पाण्डेय, मीना सोनी आदि उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment