अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए रविवार को ग्राम पंचायत टापू के प्रधान रामसजीवन अहीर ने पंचायत भवन,आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न जगहों पर लगभग 3500 पौधों का पौधरोपण किया। कई दिनों से चल रहा पौधरोपण अभियान रविवार को लगभग समाप्ति की तरफ रहा इस दौरान उन्होंने लोगों को पेड़-पौधों की महत्ता बताते हुए इनकी सुरक्षा और देखभाल करने के लिए प्रेरित किया कहा कि यदि हम अपने जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो हमें पेड़-पौधों की सुरक्षा करनी होगी। सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें क्योंकि आप सभी जानते ही है कि वर्तमान में फैली कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ो लोगो की जाने चली गई। पेड़ पौधे भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाए । इस अभियान में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।

