(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
नवसृजित ब्लाक के नवनिर्वाचित प्रमुख सीमा कोल व प्रतिनिधि रामअवध(शिक्षक)ने क्षेत्रों की समस्या पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों से प्रतिनिधि रामअवध ने कहा कि जो हमें क्षेत्र पंचायत के सदस्यों ने जिस उम्मीद से यह पद दिया है मैं उनके उम्मीद पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।मेरा प्रयास रहेगा कि मेरा दो जगह बर्तमान में कार्यालय हो।एक करमा में एक मधुपुर में ताकी लोगों की बात सुनी जा सके और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।ब्लाक निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए प्रयास करूंगा ताकी हर सुबिधाओं का लाभ मिल सके।प्रमुख सीमा देवी ने कहा कि जिस प्रकार से विश्वास करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मुझे प्रमुख पद पर बैठाया है, मैं बीना भेदभाव का उनके जायज मागों को पूरा करने का प्रयास करूंगी।मेरे नवसृजित ब्लाक के हर गाँव मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण होगा।इसके लिए मुझे जिला से लेकर लखनऊ तक जाना पड़ा तो लोकहित के लिए मैं संघर्ष करुँगी इस लिए मैं हर दिन ब्लॉक कार्यालय पर रहूँगी।मधुपुर के लोगों के सुबिधाओं को ध्यान में रखते हुए मधुपुर में भी अपना निजी कार्यालय बनाऊँगी।सबका विकास, सबका विश्वास हासिल करुँगी।
करमा के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ने कहा की सभी क्षेत्र पंचायत का करूंगी विकास -सीमा देवी
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, July 11, 2021 10:48 AM
---Advertisement---

