उमेश सागर संवादाता
सोनभद्र। शक्तिनगर। शक्तिनगर के राजकिशन बस्ती में आज शनिवार को आजाद हिंद व गरीब सेवा समिति कोटा ग्राम पंचायत के क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू सिंह के जन्मदिन के अवसर पर राजकिशन बस्ती मे गरीब जरुरतमंद बच्चों मे खाने पीने की सामग्री के साथ पठन पाठन की सामग्रियों का वितरण शक्तिनगर चिल्काटांड.मार्केट के रहने वाली सीआरपीएफ मे महिला कर्मी डिंपल अग्रहरि के सहयोग से किया गया। आज राजकिशन बस्ती में गरीब बच्चों के लिए कुछ दिन पूर्व शुरू की गई निःशुल्क शिक्षा देने की मुहिम में आजाद हिंद व गरीब सेवा समिति के अलावा एनटीपीसी शक्तिनगर मे सीआरपीएफ कर्मी डिंपल अग्रहरि के द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा से संबंधित पठन पाठन सामग्रियों मे पेन पेंसिल कापी ब्लैकबोर्ड भेट किया। सोनू सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने जन्मदिन को गरीब बच्चों की सेवा के उद्देश्य से उनमे खाने पीने की चीजो मे टाफी बिस्कुट नमकीन कुरकुरे बांटकर अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। दोनो ही समितियों के अलावा सीआरपीएफ डिंपल अग्रहरि क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभात करमाकर व शक्ति नगर स्थित राजकीय इंटरकालेज के शिक्षक शब्बीर ने गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने की मुहिम कुछ दिनो पूर्व ही शुरू की है जिसका अब धीरे धीरे सार्थक परिणाम नजर आने लगा है जिससे जो बच्चे शिक्षा से वंचित थे या आर्थिक रुप से कमजोर होने के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे थे अब उनके अंदर भी एक नई आस जगी है।समिति के सदस्य बीडीसीसीआरपीएफ डिंपल जी सभी अपने खुद के बचत के रुपयो से यह नेक कार्य कर रहे है बिना किसी सरकारी मदद या संस्था या पूंजीपतियों की मदद के बगैर यह पुनित कार्य कर रहे है। इस अवसर पर डिंपल अग्रहरि बीडीसी सोनू सिंह व प्रभात करमाकर मुकेश भारती प्रिंस राय आमिर शब्बीर खान अभिषेक दीपक संदीप प्रजापति व अन्य मित्रो ने सहयोग किया।

