(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरकवाह के अंतर्गत ग्राम पगिया में कोविड-19 का टीकाकरण हुआ जिसमें 261 व्यक्तियों को टीकाकरण हुआ। ग्राम प्रधान पगिया नागेंद्र मौर्य व कोटेदार संतलाल गुप्ता ने गांव के लोगों को जागरूक करते हुए गांव का भ्रमण किया और लोगों को कोविड-19 का टीका सत प्रतिशत लगवाने के लिए प्रेरित किया डिप्टी सीएमओ डॉ सरस सलिल ने मौका मुआयना कर कोविड टीका के बारे में जानकारी हासिल की और लोगों को कोविड-19 प्रति जागरूक रहकर लोगों को टीका लगवाने के लिए कहा इस मौके पर एनम बेचना देवी, आशासंगनी माफिया खातून, आशा सुनीता देवी, आगन वाणी कुसुम देवी जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य हिफाजत हुसैन प्राथमिक, विद्यालय के प्रधानाचार्य रियाजुद्दीन, सहायक अध्यापक कौशल पांडे, विवेक कुमार सिंह, इजहार अहमद, भैयालाल मौर्य, संजय कुमार पाल, व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

