ब्लाक प्रमुख पद के दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जांच पड़ताल के बाद दोनों पर्चा वैध।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया क्राइम
जासूस संवाददाता

चोपन/ सोनभद्र– गुरूवार को विकास खंड कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया इसके पूर्व सुबह जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्लॉक पर पहुँच कर मतदान स्थल का निरीक्षण किया साथ ही मौके पर मौजूद चुनाव में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोपहर लगभग 11:30 बजे भाजपा समर्पित लीलादेवी गोड़ पत्नी संजीव गोड़ ने 2 सेटो मे पर्चा दाखिला किया।वहीं सपा समर्पित अमरावती देवी पत्नी यशवंत ने भी अपना पर्चा दाखिला किया जांच पड़ताल के बाद दोनों पर्चे वैध पाए गए वहीं सपाइयों ने पर्चा दाखिला के दौरान पुलिस के ऊपर अवमानवीय व्यवहार का तथा शासन सत्ता के सहयोग का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा भी किया सपाइयों का हंगामा करते देख अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष आमिल बेग को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने भेज दिया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा प्रकाश चंद, सीओ सदर राज कुमार त्रिपाठी,प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी, वीडियो अरुण कुमार जौहरी, एडीओ पंचायत सुनील पाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment