*पटवध डिवाइडर से कार टकराने से अधिवक्ता की मौत,तीन अन्य घायल*

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,,,

चोपन सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के पटवध मे गुरूवार की दोपहर तकरीबन दो बजे इंडिगो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जोरदार टक्कर में एक अधिवक्ता की मौत इलाज के दौरान हो गयी, साथ ही इस हादसे मे इंडिगो वाहन मे सवार तीन अन्य लोग जख्मी हो गये।घटना के बाबत बताया जाता है कि ओबरा के रहने वाले अधिवक्ता शशिरंजन श्रीवास्तव(40)अपने तीन साथी अधिवक्ताओं के साथ ओबरा से इंडिगो कार में सवार होकर राबर्ट्सगंज किसी आवश्यक कार्य से जा रहे थे।जैसे ही उनकी इंडिगो कार चोपन थाना क्षेत्र वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पटवध पहुंची की कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी।हादसे के बाद चीख पुकार पर आस-पास रहने वालो ने मौके पर पहुंच कर सभी को कार से बाहर निकाला जिसमे गंभीर रूप से जख्मी अधिवक्ता शशीरंजन श्रीवास्तव के
मुँह से ब्लड का रिसाव अत्याधिक होना देख लोगों ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन मे लाया गया जहा उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी।वही इस हादसे मे जख्मी अधिवक्ता शुशील शर्मा समेत दो अन्य घायल ओबरा के ही रहने वाले बताये गये है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment