आइपीएफ कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन

---Advertisement---

उमेश कुमार सिंह,

जनता पर महंगाई का बोझ लाद रही 

सरकार – आइपीएफ
आइपीएफ कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन
सोनभद्र, 8 जुलाई 2021, संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस का मूल्य वृद्धि और महंगाई के खिलाफ आयोजित राष्ट्रीय विरोध दिवस में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट व मजदूर किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में प्रदर्शन किए। इसकी जानकारी आइपीएफ के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका व मजदूर किसान मंच के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोंड़ ने प्रेस को दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बढ़ रही महंगाई के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रस्ताव लिया। प्रस्ताव में कहा गया कि मोदी सरकार कारपोरेट हितों के लिए आम जनता पर महंगाई का बोझ लाद रही है। विश्व बाजार में पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों के कम होने के बावजूद देश में लगातार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढोत्तरी की जा रही है। कोरोना महामारी की कारण जब देश का आम आदमी तंगहाली में है, खेती किसानी संकट में है और बुनकरी से लेकर छोटे मझोले उद्योग बर्बाद हो रहे है ऐसे में जनता को राहत देने के बजाए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी लगातार बढाकर पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में बेइंतहा बढोत्तरी की है और विभिन्न प्रकार के टैक्स जनता पर थोप रही है। जिसका हर स्तर पर विरोध किया जायेगा।
विरोध प्रदर्शन का मंगरू प्रसाद गोंड़, सूरज कोल, श्रीकांत सिंह, रामदास गोंड़, शिव प्रसाद गोंड़, महावीर गोंड,़ ज्ञानदास गोंड़, मनोहर गोंड़, रूबी प्रसाद गोंड़, गुंजा गोंड़, संतलाल बैगा, रामफल गोंड़, इंद्रदेव खरवार आदि ने नेतृत्व किया।
कृपाशंकर पनिका
जिला संयोजक
आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट, सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment