ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा पौधा रोपण किया गया

---Advertisement---

उमेश सागर संवादाता

सोनभद्र। शक्तिनगर। शक्तिनगर क्षेत्र के चिल्काडांड ग्राम पंचायत में प्रदेश में वन महोत्सव कार्यक्रम के अभियान में 30 करोड पौधे लगाने के कार्यक्रम के तहत आज बुधवार को ग्राम प्रधान हीरालाल भारती के मौजूदगी में प्रधानप्रतिनिधि जयप्रकाश के साथ मिलकर चिल्काडांड गांव के कब्रिस्तान व जी शर्मा कंपनी के खेल मैदान में तकरीबन दो से ढाई हजार पौधो का पौधारोपण किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा जुलाई माह को वन महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है जिससे प्रदेश मे शुद्ध वातावरण का माहौल बने और पेड पौधो की कमी से होने वाली समस्याओं से पैदा होने वाले संकट से निपटा जा सके। ग्राम प्रधान चिल्काडांड हीरालाल भारती ने बताया की एक वर्ष से ज्यादा समय से देश के हालात कोरोना वायरस के कारण बिगडे हुए है और दूसरी लहर मे आक्सीजन की कमी से कई मासूम लोगों की मौत हो गई इसी को ध्यान मे रखकर ज्यादा से ज्यादा पौधो का पौधारोपण किया जा रहा है हमारा 3 हजार पौधारोपण करने का लक्ष्य है आज तकरीबन दो से ढाई हजार पौधो का पौधारोपण किया जा चुका है। पौधारोपण कार्यक्रम मे चिल्काडांड गांव के नवयुवकों ने भी बढ चढकर अपनी हिस्सेदारी निभाई और पौधारोपण किया। कार्यक्रम मे ग्राम प्रधान हीरालाल भारती प्रधानप्रतिनिध जयप्रकाश, व काफी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment