बीना पुलिस ने कृष्णशिला जीएम कार्यालय के पास से 1.100 ग्राम गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया चालान ।

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

सोनभद्र। बीना। बीना चौकी के अंतर्गत बुधवार सुबह 6:30 बजे के करीब चौकी इंचार्ज ज्ञानेन्द्र सिंह ने अपने हमराहियों के साथ एक नवयुवक को कृष्णशिला परियोजना महाप्रबंधक कार्यालय के समीप से 1.100 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया। नशे के खिलाफ सोनभद्र पुलिस अधिक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत पिपरी क्षेत्राधिकारी विजयशंकर मिश्रा के पर्यवेक्षण व शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा के निर्देशन मे आज बुधवार सुबह बीना चौकी प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह को मुखबिर द्वारा सुचना मिली की कृष्णशिला परियोजना महाप्रबंधक कार्यालय के समीप जमशिला ग्राम के पास एक व्यक्ति गांजे की तस्करी करने वाला है । ज्ञानेन्द्र सिंह ने टीम का गठन कर अभियुक्त वीरेंन्द्र बियार उम्र 25 वर्ष पुत्र कमल बियार निवासी घरसडी ग्राम के पहाडी आजादनगर को 1.100 ग्राम गांजे के साथ धर दबोचा। अभियुक्त पर मुकदमा संख्या 86/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर चालान कर दिया। टीम मे ज्ञानेन्द्र सिंह कांस्टेबल शुभेन्द्र उपाध्याय कांस्टेबल प्रेमचन्द कुमार रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment