13,लाख,की नजायज हीरोइन के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

Sonebhdrपुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व इस अवैध व्यापार में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम, एस0ओ0जी टीम व चौकी सुकृत,थाना राबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बजाज पल्सर मोटर साइकिल पर 02 नफर अभियुक्तों क्रमशः 1- अब्दुल मजीद उर्फ बच्चा मास्टर पुत्र रमजान अली निवासी निराला नगर दरोगा जी की गली कस्बा व थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र 2- करन पुत्र लालता निवासी जैत थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 130 ग्राम नाजायज हेरोइन (कीमत लगभग 13 लाख) बरामद किया गया तथा उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना राबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 361,362/2021 धारा 8/21NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया तथा बरामद वाहन को सीज किया गया ।

नाम पता अभियुक्तगणः-
1. अब्दुल मजीद उर्फ बच्चा मास्टर पुत्र रमजान अली निवासी निराला नगर दरोगा जी की गली कस्बा व थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
2. करन पुत्र लालता निवासी जैत थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
बरामदगी का विवरणः-
1. कुल 130 ग्राम नाजायज हिरोईन (कीमत लगभग 13 लाख)
2. बजाज पल्सर मोटर साइकिल UP 67 E 9882
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. नि0 श्यामबहादुर यादव प्रभारी एसओजी टीम सोनभद्र ।
2. उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम सोनभद्र ।
3. उ0नि0राजेश कुमार सिंह,चौकी प्रभारी सुकृत थाना रा0गंज सोनभद्र ।
4. हे0का0 तौकिर खाँ ,चौकी सुकृत थाना रा0गंज सोनभद्र ।
5. हे0का0 पंकज शुक्ला ,चौकी सुकृत रा0गंज
6. हे0का0 जगदीश मौर्या ,एसओजी टीम सोनभद्र ।
7. हे0का0 अरविंद सिंह ,स्वाट टीम सोनभद्र ।
8. हे0का0 अमर सिंह ,स्वाट टीम सोनभद्र ।
9. हे0का0 जितेन्द्र यादव ,स्वाट टीम सोनभद्र ।
10. हे0का0 विनोद यादव ,थाना रा0गंज सोनभद्र ।
11. का0 रितेश सिंह पटेल एसओजी टीम सोनभद्र ।
12. का0 हरिकेश यादव एसओजी टीम सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment