पाल ढ़ाबा पर संयुक्त प्रशासनिक टीम के द्वारा मारे गए छापामारी में हुई बड़ी कार्रवाई

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र- चोपन थाना क्षेत्र के परास पानी में स्थित पाल ढाबा पर जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को संयुक्त प्रशासनिक टीम के द्वारा छापेमारी में कि गई कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक 06 जुलाई 2021 को सुशील कुमार यादव उप जिला अधिकारी कलेट्रेट ,डा0 राकेश कुमार तिवारी ,जिला पुर्ति अधिकारी वं प्रभारी निरीक्षक चोपन नवीन कुमार तिवारी की संयुक्त प्रशासनिक टीम ने लगभग 11.45 बजे दिन में ग्राम परासपानी वाराणसी शक्तिनगर हाईवे के किनारे स्थित पाल ढाबा से अवैध रुप से रखे हुये 220 लीटर डीजल . 60 लीटर पेट्रोल ,12 खाली गैस सिलेन्डर ड्रम एवं अन्य उपकरण बरामद किया और इस संबंध में अभियुक्तगण 1.रामकेश पाल पुत्र जयबंधन पाल निवासी ग्राम सुन्डी थाना खरीधी जिला गड़वा झारखण्ड हाल पता ग्राम परासपानी पाल ढाबा थाना चोपन सोनभद्र 2. नीरज पाल पुत्र धिनहू पाल निवासी ग्राम जोगा थाना उटारी जिला पलामू झारखण्ड के विरुद्ध मु0 अ0 सं0 176/21 धारा 37 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अभियोग मुकदमा पंजीकृत किया गया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment