*चोपन की बिजली हुई छुई मुई बिजली आई और स्वीच आन करते ही गुल (कटौती) से चोपन वासी हुए परेशान।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

विद्युत सप्लाई की नई रोस्टिंग में सुधार नही हुआ तो सबस्टेशन का होगा घेराव :- संजय जैन,श्यामचरण गिरी।
चोपन/सोनभद्र – बिगत दो माह से बिजली कब आएगी कब चली जाएगी ,किसी को नही पता । दिन में दसों बार बिजली अति है जाती है। वही स्थिति रात्रि की है। बिजली रोस्टिंग का कोई टाइम हैं ही नही । संजय जैन ने कहा कि इस भीषण उमस भरी गर्मी में इस तरह बिजली की लगातार कटौती लोगो को सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया है। लोग दिन भर मेहनत मजदूरी कर हरे थके घर आते हैं तो पता चलता है कि बिजली कटी हुई हैं। पहले मिट्टी का तेल मिल जाता था अब ओ भी नही मिल रहा है। सबके घरों में इनवर्टर नही है। ऐसे में गरीब मध्यम वर्गीय ब्यक्ति परेशान हो जाता है बच्चे कोलाहल करने लगते है। बिजली कटौती के बाद प्रत्येक माह भारी भरकम बिजली का बिल आ जाता है। प्रत्येक वर्ष गर्मियों का सीजन आते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो जाती हैं। जब कटौती के खिलाफ हो हल्ला होता है सबस्टेशन का घिराव होता हैं तब जाकर रोस्टिंग में सुधार होता है।। श्यामाचरण गिरी ने कहा सूबे के बिजली मंत्री एव मुख्यमंत्री का कहना है कि नगर को 20 घण्टे तथा गांव को 18 घण्टे बिजली मिलनी चाहिए। जबकि 12 घण्टा भी बिजली नही मिल रहा है। बिजली कटने के बाद विभाग का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी बात करने या कुछ बताना नही चाहता हैं ।बल्कि यह कह कर पल्ला झाड़ लेता हैं कि सारनाथ से कटौती का आदेश हैं। बिजली विभाग में इतना भ्रष्टाचार लिप्त है कि यहां सैकड़ों अवैध कनेक्शन चल रहे हैं शाम होते ही सभी लाइनमैन नशे में धुत मिलेंगे चोपन में बिजली की स्थिति है की हल्की भी बारिश हो हवा चले तो 24 घंटे के लिए बिजली गुल हो जाती है आखिर यह किस तरह का व्यवस्था है यही बिजली ओबरा शक्तिनगर बिंद नगर में तेज हवा एवं तेज बारिश के बाद भी बिजली की रोस्टिंग जारी रहती है। क्या बीजली विभाग के कर्मचारी एव अधिकारी यह मान कर कार्य कर रहे हैं कि हर 6 माह में नगरवासी बिजली के लिए हो हल्ला करे , सबस्टेशन का घिराव करे कर्मचारियों से तू तू में में करे तब बिजली सुचारू ढंग से मिलेगी। या पूर्व में रिचार्ज की आदत अभी गई नही है ।। अगर जल्द बिजली की रोस्टिंग में सुधार नही हुआ , बिजली की अनटाइम कटौती बन्द नही हुआ तो जल्द ही नगरवासी सबस्टेशन का घेराव करेंगे और इसके जिम्मेवार बिजली विभाग के अधिकारी होंगे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment