कुलदीप जायसवाल,
सोंनभद्र,: बीना।पुलिस चौकी क्षेत्र में तैनात डायल 112 पुलिस के कुछ विशेष पुलिस कर्मी अपने कार्य के प्रति निष्क्रिय साबित होते जा रहे हैं पुलिस कर्मी यूनिफॉर्म भी ठीक तरीके से पहनने की जरूरत नहीं समझते न ही उनके द्वारा कोविड 19 गाइडलाइंन का पालन किया जा रहा है बिना मास्क लगाए डायल 112 के पुलिस कर्मी द्वारा बैंकों पर खड़े ग्राहकों के साथ-साथ पत्रकारों से भी अभद्र व्यवहार करने से बाज नहीं आ रहे जिसकी वजह से लोगो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है उनके कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है बताया जा रहा है कि ज्यादा समय से एक ही थाना-चौकी क्षेत्र में तैनात रहने की वजह से पुलिस कर्मी मनमानी कर रहे हैं उनके व्यवहार में विशेष परिवर्तन देखेने को मिल रहा हैं जो कि कई लोगों को परेशानी का सबब बन गया है डायल 112 पुलिस कर्मी बीना परियोजना के कालोनी में कई आवास भी कब्जा किये हुए हैं क्षेत्रवासियों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट किया है।

