(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
स्थानीय विकास खण्ड के खैराही में बने समुदायिक शौचलय,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खैराही में बने शौचलय में की गयी अनियमिता को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी व निबर्तमान के खिलाफ जिलाधिकारी को खैराही के लोगों ने सौपा ज्ञापन।शाहिद ने बताया कि शौचलय में ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल सिंह व पूर्व प्रधान हीरावती देवी द्वारा गड़बड़झाला कर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया है।शौचालय निर्माण केवल नाम मात्र के चार पीलर लगाकर शौचालय तैयार किया गया है जिसके कारण दीवारे फट गई, शौचलय की जमीन नहीं बनी है, टाईल्स नहीं लगा है।गड्ढा खोदकर कर छोड़ दिया गया है। सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया गया है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से स्थलीय जाँच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।शाहिद, रामनरेश यादव,सैयद, मुर्तजा ने कहा की जिलाधिकारी से आश्वाशन प्राप्त हुआ है।ज्ञापन देने वालों मेंशाहिद, रामनरेश, सैयद, मूर्तजा,नशरत,मिहनाज, लालजी,सहरुद्दीन ,फिरोज, कमलेश, राजेश आदि लोग उपस्थित थे।
खैराही के लोगों ने सामुदायिक शौचालय में हुई अनियमिता को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, July 6, 2021 6:00 AM
---Advertisement---

