(*मुस्तकीम खान सोनभद्र)
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पडरछ के टोला सरैया में शनिवार की दोपहर सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई।सरैया निवासी धाम देव की 50 वर्षीय पत्नी को सांप ने काट लिया वही उनके परिजनों को इस बात की जानकारी जैसे ही हुई उन्होंने आनन फानन में किस्मतीया देवी को झाड़ फूंक के लिए ले गए लेकिन झाड़ फूंक शुरू होती उससे पहले ही किस्मतीया देवी की मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया की अमृत लाल पुत्र धामदेव ने सूचना दिया की उसकी मां किस्मतिया देवी की सांप के काटने से मौत हो गई है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
*कोन क्षेत्र के पडरछ में सर्पदंश से महिला की मौत*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, July 4, 2021 9:02 AM
---Advertisement---

