जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल की जीत होने पर क्षेत्रीय लोगो मे हर्ष

---Advertisement---

(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
करमा । विकास खंड करमा के सिरसिया ठकुराई जिला पंचायत क्षेत्र वार्ड ११ के जिला पंचायत सदस्य राधिका सिंह पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल होने पर क्षेत्रीय लोगों में हर्ष है। अपनादल एस एवं भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी राधिका सिंह अपने संघर्ष से इस मुकाम तक पहुंची है। इनका कोई राजनैतिक सफर नहीं रहा है यह पहली बार जिला पंचायत का चुनाव लड़ी हैं । और पहले सदस्य पद पर चुनाव जीती थी। उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कामयाबी हासिल की है । इनके पति अरुण सिंह पटेल अपना दल यस विधानसभा क्षेत्र घोरावल के अध्यक्ष हैं। इनके ससुर स्वर्गीय शारदा सिंह राजकीय शिक्षक थे। उनका सम्मान समाज मे था। इनके पदचिंहो पर चलकर उनका परिवार अग्रसर हो रहा है ।राधिका सिंह पटेल ने कहा कि जिले की जनता के द्वारा जो प्यार और सहयोग मिला है उसका मैं जनपद का विकास कराकर चुकाउगी ।जनता का आभर ब्यक्त करती हूँ यह जनता का दिया सम्मान मै भुला नहीं सकती इस पद का सही से निर्वाहन करूंगी l जीत की खुशी मे अल्फाजबिल्डिंग मेटेरियल पगिया रोडपर मेराज खान की दुकान पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा की अगुवाई में जीत पर मिष्ठान वितरण कराया गया । जिसमें राजेश मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष,अजीत पटेल, प्यारे भारती ,पीरमोहम्मद ,मुन्ना यादव, रमेश चौहान ,और रवींद्र बहादुर, गोपाल सिंह, मंगल यादव,,अंजनी मौर्य, अरविंद मौर्य,अपसर खाँ आदि कार्य कर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment