(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
सोनभद्र। अपना दल (एस) के जिलाकार्यालय पर अपना दल एस के प्रणेता स्वर्गीय डॉक्टर सोनेलाल पटेल की 71 वीं जयंती जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया।
गौरतलब है कि जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह पटेल ने अपना दल एस ने अवगत कराया गया है कि जनपद सोनभद्र के पार्टी कार्यालय पर (80) सांसद पकौड़ी लाल कोल, दुद्धी विधानसभा (403) विधायक हरिराम चेरो, लालगंज विधानसभा विधायक राहुल कोल, अपना दल (एस) के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव प्रभारी/राष्ट्रीय सचिव अभिषेक चौबे, दिनेश वियार राष्ट्रीय सदस्य अपना दल एस, मोहन कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य चुर्क, जिला कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर पटेल, अरुण कुमार, सतेंद्र जिला पंचायत सदस्य, नवनीत सिंह पटेल, विवेक कुमार पांडेय प्रदेश सचिव अपना दल (एस) (बौद्धिक मंच)/ जिला मीडिया प्रभारी, सन्तोष शुक्ला भाजपा जिला महामंत्री, प्रमोद पटेल, दयालु पटेल, महेश अग्रहरि, उदित रवानी, अनवर ख़ान, सुजीत पटेल पूर्व ग्राम प्रधान कतवरिया, मीनू चौबे, अंजली पटेल आदि लोग बैठक में उस्थित थे।
गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह पटेल, सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक हरिराम चेरो, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता लोग रहे मौजूद। सोनभद्र जनपद अंतर्गत आज गरीबों के मसीहा अपना दल एस के प्रणेता डॉक्टर सोनेलाल पटेल की 71वीं जयंती उल्लास पूर्ण माहौल में अपना दल एस जिला कार्यालय रावर्ट्सगंज सोनभद्र में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस व विधान परिषद सदस्य आशीष कुमार सिंह पटेल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर सोनेलाल पटेल के त्याग और बलिदान से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया, और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने की बात कार्यकर्ताओं को बतायी।
जनपद सोनभद्र सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहां की संगठन की बड़ी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है समर्पण निष्ठा और लगन से पार्टी को मजबूती प्रदान करना है और डॉक्टर सोनेलाल के सपने को साकार करना है।
लोकप्रिय विधायक हरिराम चेरो ने अपने उद्बोधन में कहा कि शोषित वंचित और पीड़ितों की आवाज डॉक्टर सोनेलाल पटेल नें अपना जीवन संघर्षों के बीच व्यतीत किया, गरीबों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए आवाज सदा बुलंद की 71 वी जयंती पर संगठन को बुलंदियों पर ले जाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचारधारा को घर घर पहुंचाए जाने की बात बताई।
अपना दल एस पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने अपना दल एस के प्रणेता डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी के किए गए कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए अतीत की स्मृतियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी के प्रतिमा पर फूल माला अर्पित पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह पटेल, सांसद पकौड़ी लाल कोल, दुद्धी विधानसभा क्षेत्र विधायक हरिराम चेरो, अपना दल एस जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, सहित अपना दल एस के पदाधिकारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक दुद्धी हरिराम चेरो ने सांसद पकौड़ी लाल कोल को मुंह मीठा डॉक्टर सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर कराया, साथी एक दूसरे को मुंह मीठा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया l
अपना दल एस के प्रणेता स्वर्गीय डॉक्टर सोनेलाल पटेल की 71 वीं जयंती जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, July 2, 2021 2:13 PM
---Advertisement---

