(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
घोरावल क्षेत्र में अमन चैन व कानून व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष घोरावल बृजेश सिंह चौकी प्रभारी घोरावल प्रमोद यादव के नेतृत्व में घोरावल पुलिस ने घोरावल बाजार में पैदल गस्त किया। इस दौरान थानाध्यक्ष द्वारा बिना मास्क के चल रहे लोगों को मॉस्क लगाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने आगाह किया किया कि कोरोना अभी पूरी तरह गया नहीं है,सिर्फ पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हुई है। जिंदगी आप की है अपना व अपने परिवार को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी भी आप की है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय मॉस्क अवश्य लगाएं , शारीरिक दूरी बनाकर रहें। बाजारों में भीड़ न लगाएं। खुद भी सुरक्षित रहे और अपने परिजनों को भी सुरक्षित रखें। इस दौरान उनके द्वारा संदिग्ध दिख रहे व्यक्तियों से पूछताछ भी की गयी। उन्होंने कहा आप निर्भीक होकर अपना कार्य करें पुलिस आपके साथ है ।
कानून व्यवस्था के मद्देनजर घोरावल पुलिस ने किया फुट मार्च
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, July 1, 2021 3:37 PM
---Advertisement---

