उमेश सागर संवादाता
चिकित्सक दिवस धूमधाम से मनाया गया ।
शक्तिनगर सोनभद्र एनटीपीसी-सिगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन के संजीवनी चिकिकत्सालय में डा0 वी.सी. राय का जन्म दिन राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस-2021 धूमधाम से मनाया गया । जन्म जंयती आरंभ पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी एवं चिकित्सकों ने डा0 वी.सी.राय के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा माल्यार्पण, पुष्पार्चन कर अपना समर्पण व्यक्त किया ।
डा0 वर्तिका कुल श्रेष्ठ , वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने राष्ट्रीय डाक्टर डे के मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी तथा चिकित्सकों का स्वागत करते हुए डा0 वी. सी. राय का जीवन परिचय और चिकित्सा जगत में योगदान का बताया ।
डा0 एस. के. खरे ,महाप्रबंधक; चिकित्सा, डा0 पी0 जे0 दत्ता विशेषज्ञ काय चिकित्सा सहित सभी चिकित्सकों ने चिकित्सक दिवस के मौके पर संजीवनी चिकित्सालय के सभागार में केक काटा । इस मौके पर डा0 वर्तिका कुल श्रेष्ठ वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सा ने इस कार्यक्रम में चिकित्सालय की वरिष्ठ सिस्टारों जन सहभागी बनी । कोरोना काल के कारण यद्यपि कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के कार्यक्रम संक्षिप्त रखें गये थे ।
सहयोगी चिकित्सकों तथा स्टाफ के अनुरोध पर महाप्रबंधक चिकित्सा डा0 खरे ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में कहा कि यद्यपि की सभी के कार्य महत्वपूर्ण हैं और समाज व्यवस्थित रहे इसके लिए सभी के कार्यो की आवश्यकता और सबके कार्यो का महत्व है । फिर भी जहां चिकित्सक का कार्य है शुद्ध रूप में मानवता की सेवा है इस नाते चिकित्सकों को पूरे मनोयोग एवं एकाग्रता पूर्वक अपना चिकित्सा धर्म का निर्वहन करना चाहिए ।
अपने सम्बोधन के क्रम को बढ़ाते हुए डा0खरे ने कहा कि आपत्तकालिन स्थितियों मे तो डाक्टर का परीक्षाकाल जैसा होता है । उस वक्त एक तरफ मरीज को उपचार देना दूसरी तरफ अपने आप पर संयम रखना होता है । अपने कथन की पुष्टि में मुख्य चिकित्साधिकारी ने कोरोना काल के अनुभवों को रखा । चिकित्सक नर सेवा नारायण सेवा के भाव से ओत-प्रोत रहते मानवता की सेवा में समर्पित हो ।
अंतरराष्ट्रीय डाक्टर डे-2021 की बधाईयां दी ।

