उमेश सागर संवादाता
सोनभद्र। शक्तिनगर। शक्तिनगर थाने के अंतर्गत आज गुरुवार सुबह 6:30 बजे के करीब काली मंदिर बस स्टैंड के पीछे से एक अभियुक्त को 70 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने की सामग्री के साथ
शक्तिनगर पुलिस ने हिरासत मे लेकर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर चालान कर दिया। सोनभद्र जनपद में पुलिस अधिक्षक द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर पिपरी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण व शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा के निर्देशन में आज गुरुवार सुबह 6:30 बजे के करीब मुखबिर की सुचना पर शक्तिनगर काली मंदिर बस स्टैंड के पीछे अभियुक्त रामजी स्वीपर उम्र 51 वर्ष पुत्र स्व. रामदेव निवासी काली मंदिर बस स्टैंड थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र को संतोष कुमार यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ 70 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के सामग्री के साथ हिरासत मे ले लिया । जहां अभियुक्त पर मुकदमा 83/2021 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर न्यायालय मे पेश करने के लिए चालान कर दिया। पुलिस टीम में एसएसआई संतोष कुमार यादव एसआई रमेश राम बुद्धसैनी, हेड कांस्टेबल सुरेश यादव, हेड कांस्टेबल हरिनाथ राम, कांस्टेबल संतोष कुमार पाण्डेय,रि०का०सौरभ मौजूद रहे ।।

