उमेश सागर संवादाता
सोनभद्र। शक्तिनगर। शक्तिनगर क्षेत्र की आजाज हिंद व गरीब सेवा समिति ने चिल्काटांड मार्केट की एक गरीब व जरुरतमंद बच्ची वर्षा के इलाज के लिए उसके माता पिता को बुधवार देर रात इलाज हेतु 3000 हजार रुपये नकद मदद के रूप में भेंट किया। बुधवार की देर रात शक्तिनगर की आजाज हिंद व गरीब सेवा समिति के सदस्यों को सुचना मिली की चिल्काटांड मार्केट की एक आर्थिक रुप से कमजोर परिवार की है पिता जितेंद्र माता बिंदु की पुत्री वर्षा उम्र 3 वर्ष को इलाज हेतु मदद की जरुरत है। समिति के सदस्यों को सुचना मिलने पर सभी सदस्यों ने देर न करते हुए अपनी ओर से 3000 रुपये की आर्थिक तौर पर मदद की। तब जाकर वर्षा का इलाज बैढन ट्रामा सेंटर में शुरू हुआ। परिवार ने मदद करने वाली टीम व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मदद करने वालो में संदीप प्रजापति, मुकेश भारती, दीपक कुमार, प्रभात क्षेत्र पंचायत सदस्य, सोनू ,व प्रिंस राय, अभिषेक, सुरज, विकास, सुजीत, अमीर, पिंटू ,शुभम, आकाशदीप,व सम्मानित व्यक्तियो ने मदद किया।

