पलामू एक्सप्रेस की ट्रक से हुई भीषण टक्कर, मौके पर मची अफरातफरी।

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,,चोपन,

सोंनभद्र,9 बजे रात्री में पटना से खुलने वाली पलामू एक्सप्रेस की ट्रक से हुई भीषण टक्कर, मौके पर मची अफरातफरी।
पटना से खुलने वाली पलामू एक्सप्रेस की टक्कर ट्रक से जहानाबाद से पहले ठीक पहले को कोरोना हाल्ट पर हो गयी है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि बगल के गांव के रहनेवाले एक व्यक्ति का ट्रक हॉल्ट पर बनी गुमटी को पार कर रहा था. उसी दौरान ट्रक फंस गया. ड्राइवर ट्रक को हॉल्ट के बीचोबीच छोड़कर फरार हो गया. बताते चलें की पटना से खुलकर बरकाकाना के लिये जानेवाली पलामू एक्सप्रेस ट्रक से टकरा गई. जोरदार टक्कर की वजह से ट्रक के परख्च्चे उड़ गए. ट्रक पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंस गया है. मिली जानकारी ट्रक पर अनाज था. ट्रक का नंबर AP 26Y 6543 हैं.
इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. यात्री ट्रेन से उतर गए और मामले की जानकारी लेने लगे. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में काफी मशक्कत के बाद ट्रक को इंजन से निकाल लिया गया. जिसके बाद यात्रियों की साँस में साँस आई. हालाँकि इस घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment