अशोक मद्धेशिया संवाददाता
चोपन/ सोनभद्र स्थानीय ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान लवकुश भारती को पुनः अनुसूचित जनजाति का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी सपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए कहा कि 2022 की चुनाव मे माननीय उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मजबूत कड़ी तैयार हो गई है
प्रदेश सचिव बनाए जाने पर लव कुश भारती ने कहा कि जिस तरह से सपा मुखिया द्वारा मुझ पर विश्वास करके प्रदेश सचिव के पद पर पुनः प्रदेश सचिव बनाए हैं मैं भी पार्टी के लिए 2022 के मिशन में तन मन धन लगाकर पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का काम करूंगा और साथ ही साथ सभी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि जरूरत पड़ने पर किसी भी वर्ग के जनता का कोई भी काम हो वह मुझसे संपर्क करें और मैं बिना निस्वार्थ भाव के उनका कार्य कराने के लिए तत्पर रहूंगा बधाई देने वालों में ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव, पूर्व जिला सचिव विजय अग्रहरी, सपा नगर अध्यक्ष कुशल सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव नजमुद्दीन, सलीम कुरेशी उर्फ अशोक, नरेश यादव, सलीम शेख, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
*पुनः लवकुश भारती को अनु सूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाने पर सपाइयों में खुशी की लहर।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, June 30, 2021 12:26 PM
---Advertisement---

