भाजपा नेता विपिन तिवारी ने किया खैराही सामुदायिक शौचालय केंद्र का निरीक्षण- सचिव और प्रधान पर की कार्रवाई की मांग

---Advertisement---

(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
खैरा ही सामुदायिक शौचालय केंद्र का निरीक्षण क्षेत्रीय जनता की शिकायत पर भाजपा नेता विपिन तिवारी के द्वारा किया गया साथ में एडीओ पंचायत उपस्थित रहे भाजपा नेता विपिन तिवारी ने डीपीआरओ से बात करके सचिव व प्रधान की शिकायत किया वह जांच करा कर उचित कार्रवाई करने की मांग की उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण बहुत ही लापरवाही के साथ किया गया है दो नंबर के बिल्डिंग मटेरियल का उपयोग किया गया है जिसके वजह से समुदायिक शौचालय केंद्र की यह हाल है उन्होंने कहा कि सचिव राहुल सिंह की लापरवाही हर जगह देखने को मिल रही है गरीब लाभार्थी के लोग जो आवास के लाभार्थी थे ऐसे लोगों का भी लिस्ट में नाम आने के बाद भी सचिव ने लिस्ट से नाम कटवा दिया है आज उनके घरों में पानी भर जा रहा है घर गिरने पर अगर किसी की मृत्यु होती है तो उसके जिम्मेदार क्या सचिव राहुल सिंह होंगे जिन्होंने लाभार्थियों को आवास की सुविधा से दूर रखा है जिनके पास एक बिस्सा जमीन तक नहीं है ऐसे 23 लोगों का नाम सेक्रेटरी महोदय कुछ लोगों की मदद से लाभार्थी लिस्ट से निकलवा दिए हैं भाजपा नेता तिवारी ने डीपीआरओ वह विकास खंड अधिकारी को फोन करके सारी चीजों की जानकारी दी इनके ऊपर जांच के उपरांत सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही भाजपा सरकार की छवि को कुछ ऐसे सरकारी कर्मचारी कर रहे हैं धूमिल

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment