वली अहमद सिद्दीकी,
अनपरा/सोनभद्र
अनपरा मे मिले नवजात शिशु को एसएसआइ अंजनी राय ने बाल संरक्षण अधिकारी को किया सुपुर्द। आपको बताते चले कि कौवानाला के समीप एक अधेड़ जिंदा शिशु को मिट्टी में दफना रहा था तभी आसपास के लोगो की नज़र पड़ने से अधेड़ शिशु को छोड़कर फरार हो गया था। अधेड़ उम्र का व्यक्ति एक नवजात जिंदा शिशु को मिट्टी में दफनाने की तैयारी कर रहा था तभी नवजात की रोने की आवाज सुन आसपास के लोगो की नजर पड़ गयी। लोगो को अपने पास आते देख अधेड़ शिशु को छोडकर फरार हो गया था।अनपरा एसएचओ विजय प्रताप सिंह ने बताया था कि लोगो द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर अधेड़ की तलाश की जा रही है। नवजात शिशु को सद्भावना हास्पिटल मे दाखिल कराया गया था। आज उसको एसएसआई अंजनी राय,हेड मुहर्रिर सरफराज खान की मौजूदगी मे बाल संरक्षण अधिकारी को सुपुर्द किया गया।

