उमेश सागर संवादाता
सोनभद्र/बीना। रविवार को एनसीएल बीना परियोजना आवासीय परिसर के सिविल मेंटेनेंस कार्यालय के समीप बेकरी की दूकान के पीछे स्थित हरे कदम के पेड को दुकान बचाने के लिए सोन बेकरी के द्वारा कटवा दिया गया।
बीना परियोजना के सुरक्षा अधिकारी ने लिखित पत्र देकर शक्तिनगर थाना प्रभारी को कार्वाई की मांग दूकानदार के खिलाफ की है। ट्रेड यूनियन के साथ कर्मचारियों ने आरोप लगाया है की वनविभाग की मिलीभगत से अवैध कटान किया जा रहा है । लोगों द्वारा पेड पौधे लगाकर वातावरण पर्यावरण संतुलित करने का प्रयास किया जा रहा दूसरी तरफ बेबस पेडों को बेवजह काट दिया जा रहा है।यूनियन व कर्मचारियों ने अवैध कटान के उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। बीना परियोजना प्रबंधन के आदेश पर सुरक्षा अध द्वारा शक्तिनगर थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर दुकानदार के खिलाफ कार्वाई की मांग की गई है।

