(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
घोरावल– इमरजेंसी के दौरान जेल झेलने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का भाजपा मंडल घोरावल की तरफ से मंडल अध्यक्ष अरूण पांडेय की अध्यक्षता मे जिला मंत्री कैलाश सिंह द्वारा सेनानियों के घर जाकर माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम् मास्क और सेनेटाइजर भेट कर सम्मान किया गया.25 जून 1975 मे देश मे आपातकाल को काला अध्याय के रुप मे जाना जाता है. भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर हर मंडल मे रहने वाले लोकतंत्र रक्षकों को सम्मानित कर उनका आभार प्रकट करती है. सेनानि रमाशंकर त्रिपाठी, विश्वनाथ सिंह, हरिशंकर तिवारी और परशुराम गिरी के सम्मान मे आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा के विधानसभा प्रभारी इं. प्रकाश पाण्डेय, अमित त्रिपाठी, सतीश पाण्डेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.
लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को किया गया सम्मानित
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, June 26, 2021 11:24 AM
---Advertisement---

