*गौ रक्षा सेवा संस्थान द्वारा ओबरा में रक्तदान शिविर 27 जून को ।*

---Advertisement---

 

गौ-रक्षा सेवा संस्थान द्वारा रक्त दाताओं का किया जाएगा सम्मान।
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र –अखंड भारत गौ-सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार 27 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी अखंड भारत गौ सेवा संस्थान के संस्थापक आचार्य मुकेश जी महाराज एवं प्रदेश अध्यक्ष आचार्य विनय शुक्ला ने शनिवार को संयुक्त रूप से दी। संस्थान केद्वय पदाधिकारियों ने बताया कि रविवार को लगने वाले रक्तदान शिविर साईं मंदिर सेक्टर 4 ओबरा में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संयुक्त जिला चिकित्सालय द्वारा रक्त बैंक प्रभारी डॉक्टर मानिक चंद की देखरेख में संपादित किया जाएगा। संस्थान के पदाधिकारियों ने रक्त दाताओं से अधिकाधिक संख्या में उपरोक्त स्थल पर पहुंच कर रक्तदान करने की अपील की है। उक्त अवसर पर गौ सेवा संस्थान के संस्थापक आचार्य मुकेश व प्रदेश अध्यक्ष आचार्य विनय शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता शुभम दुबे और जिला मंत्री अमित मिश्रा द्वारा रक्तदाताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment