कानून व्यवस्था के मद्देनजर करमा पुलिस ने किया फुट मार्च

---Advertisement---

(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
करमा। क्षेत्र में अमन चैन व कानून व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष करमा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में करमा पुलिस ने भरुहा माइनर पर पैदल गस्त किया। इस दौरान थानाध्यक्ष द्वारा बिना मास्क के चल रहे लोगों को मॉस्क लगाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने आगाह किया किया कि कोरोना अभी पूरी तरह गया नहीं है,सिर्फ पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हुई है। जिंदगी आप की है अपना व अपने परिवार को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी भी आप की है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय मॉस्क अवश्य लगाएं , शारीरिक दूरी बनाकर रहें। बाजारों में भीड़ न लगाएं। खुद भी सुरक्षित रहे और अपने परिजनों को भी सुरक्षित रखें। इस दौरान उनके द्वारा संदिग्ध दिख रहे व्यक्तियों से पूछताछ भी की गयी। उन्होंने कहा आप निर्भीक होकर अपना कार्य करें पुलिस आपके साथ है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment