(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
घोरावल /करमा ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बारी महेवा का समवर्ती सोसल आडिट की गयी जिसमे औचक निरीक्षण जिला कोआर्डीनेटर सोसल आडिट सोनभद्र राजेन्द्र प्रसाद भारती व मनरेगा आडिट टीम के सदस्य रविकान्त तिवारी व कमलापति मौर्य उपस्थित रहे निरीक्षण के दौरान दर्जनों भर आवासों का सत्यापन किया गया जिसमें एक भी आवास मानक के अनुरूप पूर्ण नही मिला कुछ तो आवास केवल नीव भर के छोड़ दिया गया है कुछ 4 फिट व कुछ डोर लेंटर कुछ छत लेबल पर दिखाई दिए इसके बाद आज का कार्यक्रम नेट पर सर्च किया गया तो जिसमे एक कार्य पर 15 श्रमिक लगे हुए दर्शाये गये थे जो मौके पर एक भी श्रमिक कार्य स्थल पर कार्य करते हुए नही दिखाई दिए इसके सापेक्ष में रोजगार सेवक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बरसात के चलते श्रमिक कार्य पर नही आये उक्त गांव में समवर्ती सोसल आडिट के समय जिला क्वाडीनेटर टीम के सदस्य रोजगार सेवक सुरेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण व श्रमिक उपास्थित थे उक्त आशय की जानकारी सोसल आडिटर रविकान्त तिवारी ने दिया!
ग्राम पंचायत बारी महेवॉ में की गई सोशल आडिट
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, June 25, 2021 12:09 PM
---Advertisement---

