*संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण जूम एप्प मीटिंग संपन्न।*

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र – संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु एक कार्यशाला गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई।कार्यशाला में ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री मुकेश कुमार जी के द्वारा सभी शिक्षकों को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से बच्चो एवं उनके अभिभावकों को जोड़ कर समस्त जानकारी एवं संक्रमण से बचाव के लिये जागरूक करे एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों का उनके मासिक बैठक के दौरान समस्त संचारी रोग एवं कोविड-19 के विषय में जानकारी देने हेतु निर्देशित किया। यूनिसेफ संस्था से जुड़े श्री रोहित सिंह जी की द्वारा कोविड-19,दिमागी बुखार,डायरिया,मलेरिया एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव रोकथाम एवं उपचार हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संक्रमण की स्थिति में “क्या करें और क्या ना करें” के विषय में जागरूक किया। एस०आर०जी० श्री विद्यासागर जी द्वारा शुद्ध पेयजल, खुले में शौच ना करें,दूषित भोजन,परिवेशीय स्वच्छता एवं दिमागी बुखार पोस्टर को स्कूल के प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने जैसे इत्यादि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सभी को जागरूक किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment