कालीमंदिर स्थित संस्कार भवन निर्माण में हुए धांधली की उच्चस्तरीय जांच के लिए प्रभारी मंत्री को दिया ज्ञापन।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र – वार्ड नंबर 5 के सभासद अनिल कुमार जायसवाल ने आदर्श नगर पंचायत चोपन द्वारा वर्ष 2007- 8 में काली मंदिर के बगल में संस्कार भवन के निर्माण में हुई धांधली का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच के लिए जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को ज्ञापन दिया और मांग किया कि 10 वर्षों में यह संस्कार भवन रिजेक्ट कैसे घोषित कर दिया गया। 35 लाख की लागत से निर्मित यह संस्कार भवन के रिपेयरिंग में पुनः लगभग उतना ही पैसा लगाया गया उसके बाद भी इसे रिजेक्ट कर दिया गया क्यों ? इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। आपको बता दें इस संस्कार भवन का विवादों से रिश्ता बहुत पुराना है निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय अग्रहरी द्वारा काली मंदिर पर बनने वाले संस्कार भवन को किसी कारण बस बैरियर सोन नदी के किनारे स्थापित करा दिया गया जिसका खामियाजा नगर पंचायत के चुनाव में चुनावी मुद्दा बना और विजय अग्रहरि चुनाव हार गए। अब वही संस्कार भवन एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। निर्माण और रिपेयरिंग में करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी नगर पंचायत द्वारा ताला जड़ दिया गया है । क्योंकि संस्कार भवन रिजेक्ट हो चुका है इसकी बुकिंग नहीं की जा सकती है । वार्ड 5 के सभासद अनिल जयसवाल ने उच्च स्तरीय जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment