भाजपा मंडल कमेटी ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रुप में मनाया।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र – जनसंघ के संस्थापक महान देशभक्त प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह जी के अध्यक्षता में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । पार्टी कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अखण्ड भारत की समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया ।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह जी ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के त्याग और बलिदान को देश सदैव याद रखेगा तथा हम कार्यकर्ताओं को देश के लिए त्याग करने की प्रेरणा मिलती रहेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जम्मू और कश्मीर में धारा 370 हटा कर अपने संस्थापक को सच्ची श्रद्धांजलि दी है । कार्यक्रम में पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजन जायसवाल जी, जिला कार्यसमिति सदस्य डा सतेन्द्र आर्य, राजेश अग्रहरी, मण्डल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल, मण्डल मंत्री हिमांशु प्रियदर्शी ,कामेश्वर विश्वकर्मा, युवा कार्यकर्ता मनीष तिवारी, मुकेश पटेल इत्यादि सदस्य रहें ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment