अनपरा -उमेश कुमार सिंह,,,
अनपरा,सोंनभद्र,, राशन किट भाजपा के नेता व शक्तिनगर विकास प्राधिकरण के नामित सदस्य श्री के सी जैन के सौजन्य से वितरित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बागवानी बोर्ड के डायरेक्टर श्री जगदीश वैसवार पुर्व जिला उपाध्यक्ष श्री अजित सिंह कंग मंडल उपाध्यक्ष श्री सुरेश सिंह मंडल महामंत्री श्री प्रमोद शुक्ला कृष्णा सिंह बबलू जयसवाल संजय तिवारी रवीजीत कंग मंडल मोदी एन के सिंह इत्यादि की गरिमामय उपस्थिति थी।
राशन किट पचास चिन्हित परासी व गरबंधा ग्राम पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डोर टू डोर जाकर वितरण किया गया।
इस अवसर पर के सी जैन श्री जगदीश वैसवार व अजित सिंह कंग द्वारा मोदी जी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक केन्द्र सरकार के सात साल के विकास के बारे में विस्तार से विचार रखे गए।
धन्यवाद ज्ञापित श्री सुरेश सिंह द्वारा किया गया ।।

