अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल के कार्यकर्ताओं ने ग्राम वासी सेवा आश्रम में एक दिवसीय योग कक्षा लगाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया । एक दिवसीय योग कक्षा की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह जी एवं मुख्य अतिथि जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद जी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर योग कक्षा का शुभारंभ किया । पतंजलि योग समिति हरिद्वार से प्रशिक्षित राजेश अग्रहरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को योग प्राणायाम जिसमें भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, बाह्य प्राणायाम ,भ्रामरी , व आसन के विविध प्रयोग कर उनके लाभ को बताया । कार्यक्रम समापन के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्राचीन ऋषि व वैज्ञानिकों की अनुपम देन योग जिसे आज पूरी दुनिया स्वीकार कर प्रयोग कर रही है हम सबको इसे अपने दिनचर्या में लाकर स्वस्थ रहकर स्वस्थ भारत का निर्माण करना है । कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र जायसवाल जी ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया । योग कक्षा मे जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल संजय जैन डॉक्टर सत्येंद्र आर्य कथावाचक पंडित शीतलेष मिश्रा जी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष जनार्दन बैसवार ,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष तीर्थराज शुक्ला, मंडल मंत्री कामेश्वर विश्वकर्मा, सेक्टर संयोजक संतोष साहनी, अध्यापक बीएन सिंह ,प्रदीप गिरी अभिषेक केसरी पम्मी,नागेंद्र सिंह ,बबलू रावत ,रिंकू मोदनवाल ,मुकेश पटेल, भरत सोनकर ,कन्हैया साहनी, इत्यादि कार्यकर्ताओं ने योग कक्षा में पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया ।
*भाजपा मंडल कमेटी चोपन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, June 21, 2021 10:40 AM
---Advertisement---

