*विकासखंड चोपन के नव निर्वाचित प्रधानो की हुई बैठक प्रधान संघ का हुआ गठन।*

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,
चोपन/ सोनभद्र – रविवार को नगर के काली मंदिर के प्रांगण में तीजा देवी ग्राम प्रधान घटिहटा के अध्यक्षता में चोपन ब्लॉक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो की बैठक की गई।
जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव उपस्थित रहे । बैठक में सर्वसम्मति से विकास खंड चोपन प्रधान संघ के गठन को लेकर विचार विमर्श किया गया जिसमें सर्वसम्मति से टापू प्रधान रामसजीवन यादव “अहिर ” को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया वहीं महासचिव चोपन प्रधान दुर्गेश्वर यादव को बनाया गया उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह प्रधान परसोई, कोषाध्यक्ष सुनीता यादव प्रधान जुगैल तथा मिडिया प्रभारी सुमन देवी प्रधान बैरपूर तथा पांच लोगों को सचिव बनाया गया जिसमें क्रमशः किसमतिया देवी, तिजा देवी, हेमलता देवी, ममता यादव, अखिलेश कुमार निषाद सहित कुल 21 लोगों की कार्यकारणी का गठन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि अनील यादव ने उपस्थित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को जित की बधाई दी साथ ही प्रधान संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अंगवस्त्र देते हुये साफा बांधकर स्वागत एवं अभिनंदन किया वहीं अपने संबोधन में कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपने
ग्राम पंचायत अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी से मिलकर गाँव के विकास कार्यों को और गति प्रदान करें ताकि गाँव के चहुंमुखी विकास में कोई कार्य बाधित न हो और सभी को साथ लेकर हर लोगों के सुख दुःख में सामिल रहते हुए गाँव का विकास करें|
इस मौके पर जुगलेश दूबे, अमरेश यादव, मुकेश जायसवाल, सत्यदेव पांडेय, पप्पू यादव , मुन्नर साहनी आदि लोग मौजूद रहे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment