33हजार बोल्ट के चपेट में आने से एक गाय मौके पर मरी,दो भैंस जली।

---Advertisement---

(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
स्थानीय थाना क्षेत्र के केकराही गाँव में पोखरे के पास 33हजार बोल्ट की लाइन के एक तार टूट कर गिर जाने गोविंद यादव पुत्र चतुरी निवासी केकराही का चराते समय करेन्ट के चपेट में आने से एक गाय मौके पर मृतक हो गई, दो भैंस झुलस गई।गोविंद ने बताया कि लगभग चार साल से यह तार टूट कर गिरा है।कई बार सम्बन्धित अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया गया।परंतु ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हुई। बीती शाम एका एक तार में करेन्ट आ गया। गोविंद ने आज 1912 भी सूचना दिया है, परंतु अभी तक मौके पर सम्बन्धित अधिकारी नहीं आये।चंद्रबली विश्वकर्मा, कृपा,सरोज,विश्वनाथ, अमर नाथ ने बताया कि हम लोगों के खेत से यह लाइन33हजार बोल्ट की गई थी जो राजगढ़ मिर्जापुर जाती थी।यह तार चार साल से गिर पड़ा है ,हम लोगों को खेती करने में दिक्कतें होती हैं हमलोग हाथ से तार उठा कर खेतों की जुताई ट्रैक्टर से करवाते हैं।कई बार इस तार को ऊपर उठाने के लिए सम्बन्धित को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।परंतु इस तरफ ध्यान नहीं दिया है।आज यह घटना घटित होने से लोगों में भय ब्याप्त हो गया है।लोगों ने सम्बन्धित अधिकारी का ध्यान आकर्षित कर जानमाल की गुहार लगाई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment