10 लाख के अवैध हीरोइन के साथ एक युवक को पुलिस ने भेजा जेल

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,,

रावर्ट्सगंज,सोंनभद्रपुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 16-06-2021 को थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त मिट्ठू सोनकर पुत्र स्व0 श्रीराम निवासी ब्रम्हनगर थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र को ब्रम्हनगर छठवीगली के मुहाने के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 105 ग्राम नाजायज हीरोइन (कीमत लगभग 10 लाख रुपये ) बरामद करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 309/ 21,धारा-08/ 21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त मिट्ठू सोनकर उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-मिट्ठू सोनकर पुत्र स्व0 श्रीराम सोनकर निवासी ब्रम्हनगर थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
बरामदगीः-
1-105 ग्राम नाजायज हीरोइन (कीमत लगभग 10 लाख रुपये )
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-उ0नि0 योगेन्द्र कुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र।
2-हे0का0 विनोद यादव चौकी कस्बा राबर्ट्सगंज सोनभद्र।
3-का0 सतीश पटेल चौकी कस्बा राबर्ट्सगंज सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment