*सीबीएसई बोर्ड द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन का मेरिट प्रमाण-पत्र प्राप्त कर छात्र हुए उत्साहित*

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,,

शक्तिनगर, सोंनभद्र *सीबीएसई बोर्ड द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन का मेरिट प्रमाण-पत्र प्राप्त कर छात्र हुए उत्साहित*

सीबीएसई बोर्ड की माध्यमिक विद्यालय परीक्षा कक्षा 10वीं सत्र 2019-20 में विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष 0.1% में स्थान प्राप्त करने वाले संत जोसेफ विद्यालय शक्तिनगर के कुल 9 छात्रों वेदांत भारद्वाज, अनामिका रत्ना, शौर्य मिश्र, भूमि, अर्पित कुमार निगम, कुलदीप मित्तल, दर्शिका त्रिपाठी, समृद्धि त्रिपाठी व संसिद्धि शुक्ला को बोर्ड द्वारा उत्कृष्टता का मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करके छात्रों व उनके अभिभावकों में गज़ब का उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने सफलता अर्जित करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसे होनहार विद्यार्थियों से ही विद्यालय की शोभा बढ़ती है एवं शिक्षकों को गौरव का अनुभव होता है। अथक परिश्रम व लक्ष्यसिद्धि हेतु किए गए प्रयासों के माध्यम से ही इन्हें बोर्ड द्वारा उत्कृष्टता का मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है। हम इनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment