चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर आरोपियों को शक्तिनगर पुलिस ने भेजा जेल।

---Advertisement---

उमेश सागर,,,शक्तिनगर,

चेकबुक और जेवर बरामद, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

सोनभद्र। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं ने जनमानस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी तो वहीं पुलिस के लिए चोर अबूझ पहेली बने हुए थे। मंगलवार सुबह पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन संदिग्ध लड़के कोटा बस्ती गेट के पास खड़े हैं। जिस पर तत्काल शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बीना चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम को दबिश देने के लिए रवाना किया। मौके से सूरज उरांव पुत्र कृष्णा उरांव निवासी प्रेमनगर, विक्रम गौतम पुत्र सुनील कुमार गौतम निवासी प्रेमनगर बस्ती और किशन पुत्र छोटू सिंह निवासी राजकिशन बस्ती से चोरी के समान जैसे एसबीआई बैंक का चेक बुक, आधार कार्ड, संतोष कुमार पांडे का पासबुक, सफेद धातु का सिक्का, पीली धातु का मंगलसूत्र व अंगूठी, सफेद धातु की चार पायल व दो हज़ार नगद के साथ विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
कुछ दिन पूर्व ज्वालामुखी कालोनी में संतोष कुमार पांडेय की घर हुई चोरी की घटना में उक्त चोरों की संलिप्तता उजागर हुई है। चोरी की घटनाओं से आजिज आ चुकी पुलिस के लिए चोरों की घर पकड़ ने थोड़ी राहत दी है तो वहीं इन चोरों से प्राप्त सूचना से कुछ और राज खुलने के आसार है। शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि चोरी करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा और क्षेत्र में रात्रि गश्त को बढ़ाया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर अंकुश लगाया जा सके, जिसके लिए आम जनता के सहयोग भी आवश्यक है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment