**लोहरा शक्तिनगर मार्ग पर डंफर और ट्रक में जोरदार टक्कर जिसमें डंपर चालक की हालत गंभीर।*

---Advertisement---

 

(मुस्तकीम खान सोनभद्र)

सोनभद्र जिले के सुकृत चौकी अंतर्गत लोहरा नहर पर वाराणसी – शक्तिनगर मार्ग पर डंपर और ट्रक में हुआ दर्दनाक टक्कर जिसमें डंपर चालक की हालत गंभीर। आपको बताते चलें कि यह हादसा लगभग रात्रि के 10:00 बजे की है डंपर और ट्रक दोनों ही सुकृत की तरफ से रावर्टसगंज की तरफ जा रहे थे जिसमे ट्रक उल्टे साइड से था। और डंपर अपने सही साइड से था।
लेकिन लोहरा नहर पर ट्रक चालक ने डिवाइडर कटिंग के पास अचानक से ट्रक को घुमा दिया जिसमे डंपर पूरी तरह से जाकर ट्रक में टकरा गई इस दौरान डंपर के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा डंपर चालक उसमें फंस गया मौके पर वहां उपस्थित लोगों के द्वारा एंबुलेंस 112 नंबर पर कॉल किया गया साथ ही सुकृत चौकी को सूचित किया गया चौकी की टीम तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला तथा एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया इस दौरान हाईवे का एक तरफ पूरी तरह से जाम हो गया जिसे प्रशासन ने लोगों की मदद से सिंगल रास्ता तुरंत के लिए खोल दिया और प्रशासन के द्वारा जेसीबी मंगा कर दुर्घटनाग्रस्त डंपर को हाईवे के किनारे किया गया तथा यातायात को पुनः चालू किया गया। घटनास्थल पर मौजूद एडवोकेट अजय जी के द्वारा बताया गया की डंपर चालक का नाम राजेश राजभर था। तथा दुर्घटनाग्रस्त डंपर का नंबर JH-05A 2633 था।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment