बकाही में दूसरे दिन भी हुआ टिकाकरण

---Advertisement---

(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
करमा ब्लाक के बकाही गाँव में शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा दूसरे दिन 60 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई जबकि इसके पूर्व गुरुवार को 40 लोगो का टीका करन किया गया था। प्रधान अमरेश कुमार व लेखपाल राजेश राय ने ग्रामीणों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया और उन्हें बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे बिना किसी भय के वैक्सीनेशन कराएं क्योंकि कोरोना महामारी से बचाव के लिए व संक्रमण रोकने के लिए यह जरूरी है।सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखें।कुछ भी खाने से पहले हांथों को अनिवार्य रूप से साफ करे। टिकाकरण में सभी 45 वर्ष व उससे ऊपर आयु के लोग शामिल हैं।टिकाकरण में जुगुनू,गुलाब चन्द्र,विमल देवी,वनवासी देवी,चंपा देवी,धनवतिया देवी,नरायण राम जीत आदि ग्रामीण थे। उषा देवी,आरती देवी ए एन एम,रुक्मिनी मौर्य सीएच ओ ,के अलावा आशा कुसुम देवी ,आँगन वाड़ी माधुरी देवी ,ग्राम प्रधान,अमरेश कुमार क्षेत्रीय लेखपाल इत्यादि रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment