(मुस्तकीम खान सोनभद्र )
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को थाना करमा से उप निरीक्षक रविंद्र प्रसाद मय हमराह फोर्स द्वारा संजय सिंह पुत्र बब्बन सिंह निवासी ग्राम बसवा थाना करमा सोनभद्र को करकी माइनर के पास से सुबह साढ़े सात बजे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम नाजायज गाजा बरामद कर मुकदमा अपराध संख्या 58 /21 धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय भेजा गया। इसी क्रम में
थाना करमा से उप निरीक्षक शेषनाथ यादव मय हमराह फोर्स द्वारा सोनू हरिजन पुत्र इंद्र बहादुर निवासी ग्राम पापी (करकी माइनर) थाना करमा सोनभद्र को पगिया मोड़ के पास से प्रातः 8:40 बजे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम अवैध गाजा बरामद कर मुकदमा अपराध संख्या 57 /21 धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया। पुलिस के कार्यवाही से मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों व मादक पदार्थों का सेवन करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है।

