मुन्ना लाल बने प्रधान संगठन कर्मा ब्लाक के अध्यक्ष

---Advertisement---

मुस्तकीम खान सोनभद्र

करमा ब्लाक के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान भवानी पुर के मुन्ना लाल को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के द्वारा कर्मा ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
भवानी पुर ग्राम पंचायत के प्रधान मुन्ना लाल को प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष गोपी नाथ गिरी ने मनोनयन पत्र प्रदान करने के पश्चात उन्हें संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी निर्वाचित ग्राम प्रधानों को सदस्यता दिलाने एवम् प्रधान गणों की समस्याओं से संगठन को अवगत कराते हुए समाधान कराने का दायित्व बोध कराया।
मुन्ना लाल ने ब्लाक अध्यक्ष पद पर मनोनयन होने के बाद कहा कि मुझे संगठन द्वारा जो दायित्व सौंपा गया है उसमे पूरी निष्ठा व मेहनत के साथ निभाने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। मुन्ना लाल ने बताया कि संगठन की कुल 24 प्रधान सदस्यता प्राप्त किए है। शेष अन्य ग्राम प्रधान गणों से जल्द ही मिलकर सदस्यता ग्रहण कराने का प्रयास होगा। मुन्ना लाल को ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पापी प्रधान नागेंद्र मौर्य, मुबारक पुर से अनुज कुमार, गढ़ईगाढ़ से राजनरायन, सरौली से शीला, सुकृत हीरावती, आमडीह से सुदरी देवी, मधुपुर निशा पटेल, मझुुई से इंदु मौर्या, बंतरा से नीलम आदि ग्राम प्रधान गणों ने बधाई व शुभकानाएं दी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment